हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन जनपद चमोली में पुलिस द्वारा जनजागरूकता बाइक रैली निकालकर किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगाए कॉन्वेक्स मिरर, जनपद में चलाये जा रहे 31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह में पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है इसी क्रम में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन पुलिस ने थाना क्षेत्रों में जनजागरूकता बाइक रैली निकली एवं लोगों को वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया, इस दौरान पुलिस कर्मचारी एवं स्थानीय निवासियों द्वारा जनजागरूकता बाइक रैली में भाग लेकर लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गयी, वही पोस्टर एवं फोल्डर द्वारा लोगों को जागरूक भी किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours