हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ अधिकारी गणों के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे 31 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत थाना भगवानपुर थाना क्षेत्र ग्राम चौकीदारों व स्थानीय व्यक्तियों की गोष्टी की गई, जिसमें देखने में आया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय लोगों द्वारा हेलमेट काफी कम पहना जाता है व नियमित रूप से यातायात के नियमों का पालन नहीं किया जाता है, जिसके फलस्वरूप अधिकाधिक सड़क दुर्घटनाएं घटित होती हैं यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूकता अभियान के दौरान एसपी देहात, सीओ मंगलौर व थाना भगवानपुर पुलिस ने ग्राम चौकीदारों को व स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा के संबंध में यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी, व चौकीदारों को बताया गया कि अपने अपने गांव में यातायात के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करें तथा ग्राम चौकीदारों को सर्दियों के मौसम में लगातार अच्छी ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कंबल, टॉर्च व गर्म टोपी वितरित की गई।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours