(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बुग्गावाला थाना द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत समस्त पेट्रोल पंप स्वामियों, प्रबंधको, डीलरों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा का पालन करने के लिए चर्चा की गई, वही थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने पेट्रोल पंप स्वामियों, प्रबंधकों और डीलरों को बिना हेलमेट पहने दुपहिया चालको को पेट्रोल न दिए जाने के लिए जागरूक किया, उन्होंने कहा कि अगर दुपहिया चालक बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने पहुंचे तो उसे पेट्रोल ना दे, अगर चालक जिद करें, तो तत्काल पुलिस को सूचना करें, और यातायात नियमों का सदैव पालन करें, जिससे सुरक्षित मुसाफिर अपनी मंजिल तक पहुंच सके, उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन ना करने से बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है, जिसे यातायात नियमों का पालन करने से एक हद तक रोका भी जा सकता है, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पेट्रोल पंप स्वामी, प्रबंधकों और डीलरों द्वारा बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया गया, तो उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा।
Home
हरिद्वार
हरिद्वार की गूंज: बुग्गावाला थाना द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मीटिंग का किया गया आयोजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours