हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। युवा दिवस पर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर हरिद्वार के भूपतवाला स्थित आर०जे० क्लासेस ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करवाया, प्रतियोगिता में 30 स्थानीय बच्चों ने प्रतिभाग किया। स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों का ज्ञान परीक्षण किया गया। संस्था के सह सचिव व कक्षा संचालक राजा बाबू तोमर के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले अभ्यर्थी के माता पिता को 1100 ₹ द्वितीय पर 551 व तृतीय स्थान पाने वाले अभ्यर्थी के माता पिता को 251 ₹ का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। संस्था के कोषाध्यक्ष अमित कुमार व उपाध्यक्ष आदित्य सिंह राणा ने बताया है कि प्रतियोगिता का परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित किया जाएगा और गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा उपहार दिए जाएंगे जिसके बाद सभी अभ्यर्थी को सभी प्रश्नों के उत्तर उनके घ्यान व ध्यान को एक समान बनाने के उद्देश्य से बताए जाएंगे। कार्यक्रम समिति मंडल में राकेश भट्ट, आशुतोष, गोविंद, राजा गौड़, सिमरन अरोड़ा, नितिन, दीपक कुमार, मीनाक्षी बहोत व हेमंत आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours