हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। राज्यसभा में जबरदस्त सियासी गर्मा गर्मी के बीच चर्चित  नागरिकता संशोधन कानून पास हो जाने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल  नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया जाना औचित्य पूर्ण नहीं है, नागरिकता संशोधन कानून देश में लागू होने के उपरांत अन्य देशों में रह रहे गैर मुस्लिम भाइयों को अब दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा और वह भारतीय के रूप में नागरिकता लेकर स्वतंत्रता से अपना जीवन व्यतीत कर सकेंगे।
                 देखें वीडियो: संजय चोपड़ा
विपक्ष द्वारा मोदी सरकार पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जाना न्याय संगत नहीं है बिना सोचे समझे विरोध के लिए विरोध किया जाना कभी कभी आत्मघाती कदम की तरह हो जाता है। संजय चोपड़ा ने कहा केंद्र की मोदी सरकार देश में समर्पण भाव से कार्य कर रही है, पहले धारा 370, तीन तलाक, आयुष्मान योजना, अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं देश को सामान्य रूप से आगे बढ़ाने के लिए चलाई जा रही है, हमारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व भारत सरकार को आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours