हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशांत कुरैशी) देवबंद। देश में तीन तलाक पर कानून बनने के बाद भी तीन तलाक देने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, ताज़ा मामला नगर देवबंद के एक मौहल्ले का सामने आया है इस बार पति ने अपनी पत्नी को 21 वर्ष के बाद तीन तलाक बोलकर अपने घर से निकाल दिया पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और विरोध करने पर उसने उसे तलाक दे दिया, यह भी आरोप है कि उसके पति ने लगातार उसका मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न किया खाना खर्चा नहीं दिया।
                 देखें वीडियो: पीड़ित महिला
जिससे उसको भूखे मरने की नौबत आ गई। पीड़िता ने बताया कि विवाह के बाद उसको कोई संतान नहीं हुई तो एक लड़की को उसने गोद ले लिया था, और वह लड़की भी अब 13 वर्ष की हो चुकी है। पति के तलाक देने के बाद वह बेसहारा हो गई है और उसे अपने पति से लगातार जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुई लगाई इंसाफ की गुहार पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours