हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशांत कुरैशी) देवबंद। देवबंद सहारनपुर हाईवे पर गांव तल्हेड़ी के निकट उस समय हड़कम्प मच गया जब ट्रक की साईड लगने के कारण टेंपो असंतुलित होकर पलट गया, जिसमें टेंपो सवार लगभग पाँच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, गांव तल्हेडी बुजुर्ग से एक टेंपो देवबंद आ रहा था टेंपो कुछ ही दूर चला था।
देखें वीडियो: क्या कहा विद्या सागर मिश्र (एसपी देहात)
की ट्रक की साईड लगने के कारण चालक का नियंत्रण टेंपो से हट गया और टेंपो संतुलन बिगड़ जाने के कारण सड़क किनारे पलट गया। टेंपो के पलटने से उसमें बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया राहगीरों की मदद से टेंपो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और इस हादसे में हुए लगभग 5 घायल लोगो को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours