हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। पुलिस चौकी रायसी एरिया में कच्ची शराब के बनाने, बेचने की लगातार मिल रही  शिकायतों पर उच्च अधिकारियों द्वारा नशे की रोकथाम के लिए टीम का गठन किया और त्वरित रोकथाम के दिशा निर्देश दिए गए, जिसमें पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए गंगदासपुर के जंगल मे जगह जगह दबिश दी गई और मुखबिर की सुचना पर अवैध कच्ची शराब बनाते समय मौके पर शराब बनाने के उपकरणों के साथ हंसराज पुत्र भोपाल उम्र 62 वर्ष निवासी गंगदासपुर, आसाराम पुत्र बलवीर उम्र 45  वर्ष निवासी गंगदासपुर को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से दो डिब्बों मे 16 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई और जगह जगह से करीब आठ सौ लीटर लहान नस्ट किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours