हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली के भिक्कमपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा था जिस पर लक्सर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन जेसीबी और अवैध खनन से लदे वाहनों को सीज कर दिया है आपको बताते चलें कि खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध होने के बावजूद भी खनन माफिया धड़ल्ले से खनन कर रहे हैं ऐसा लगता है जैसे कि खनन माफियाओं को शासन प्रशासन का कोई खौफ नहीं रह गया है आखिर इतने बड़े स्तर पर किसके इशारे पर अवैध खनन हो रहा है।
    देखें वीडियो: लक्सर सीओ अविनाश वर्मा
यह भी अपने आप में बड़ा सवाल है आखिर कौन है इस अवैध खनन का जिम्मेदार, क्या लग पाएगा अवैध खनन पर अंकुश, क्या हो पाएगी की खनन माफियाओं के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई, यह भी अपने आप में एक सवाल है, वहीं इस बाबत पर जब सीओ लक्सर अविनाश वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अवैध खनन की सूचना मिल रही थी जिस पर तुरंत भिक्कमपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे और अवैध खनन कर रही तीन जेसीबी और अन्य वाहनों को पुलिस पकड़ कर ले आई है जिन्हें सीज कर दिया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours