हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर क्षेत्र में ठंड ने अपना कहर बरसा रखा है जिसके चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है ठंड से बचने के लिए लोगों ने जगह-जगह अलाव जला रखे हैं और ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस कप कपाती ठंड में जहां लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं वहीं जिलाधिकारी के सुस्ती के चलते आंगनवाड़ी के नन्हे-मुन्ने छोटे मासूम बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र जाना पड़ रहा है।
          देखें वीडियो: जाने आलम लक्सर
आपको बता दें कि हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों का तो अवकाश कर दिया है लेकिन आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले नन्हे-मुन्ने मासूम बच्चों के साथ जिलाधिकारी हरिद्वार सौतेला व्यवहार कर रहे हैं क्योंकि इन छोटे छोटे नन्हे मुन्ने मासूम बच्चों की छुट्टी का कोई आदेश जिलाधिकारी के यहां से पारित नहीं किया गया है ऐसा लग रहा है।
               देखें वीडियो: फरमान ग्रामीण
जैसे जिलाधिकारी हरिद्वार को इन छोटे छोटे नन्हे मुन्ने मासूम बच्चों से कोई सरोकार नहीं रह गया है क्या इन मासूम बच्चों को ठंड नहीं लगती है इस बाबत जब जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता करनी चाहिए तो उन्होंने फोन उठाना भी गवारा नहीं समझा आखिर इतनी ठंड में अगर इन जिगर के नन्हे-मुन्ने बच्चों की तबीयत खराब हो गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours