हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार व कनखल क्षेत्र की वोटिंग बेराजी कैम्प के समीप धोबी समाज के लोगों में उत्साह के साथ लगातार जारी चल रही है, बेराजी कैंप के समीप सुबह 12:00 बजे से वोटिंग का सिलसिला शुरू हो गया है, हरिद्वार धर्मनगरी में इस समय सर्दी की मार ऊपर से ठिठुरती हुई ठंड के बीच समाज मे उत्साह नजर आ रहा है, धोबी समाज के लोग अपने घरों से बाहर निकलकर वोटिंग के लिए पहुँच रहे हैं, जिसके नतीजे भी बहुत जल्द आज शाम 4:00 बजे तक आ जाएंगे, अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार व सतपाल, महामंत्री पद के लिए पंकज कुमार व मनोज कुमार उर्फ विक्की एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सतीश कुमार व संजीव कुमार उर्फ सोनू लड़ रहे है, जिसके चलते कुल वोट 125 है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा हरिद्वार धोबी समाज के लोगों ने किसे अपना अध्यक्ष पद के लिए कीमती वोट दे कर विजयी बनायाहै, आपको बताते चले कि हरिद्वार मे  इस समय धोबी समाज के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया जारी है, ताकि धोबी समाज की समस्याओं का हल संगठन के माध्यम से हो सके, इसलिए धोबी समाज के लिए संगठन बनाकर अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours