हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। सातवाँ अंतराष्ट्रीय सोशल मीडिया मैत्री सम्मेलन एवम सम्मान समारोह 2019 भीलवाडा राजस्थान के विनायक विद्यापीठ भुनास में "हम सब साथ-साथ" संस्था के सौजन्य से 24 व 25 दिसम्बर को धूम धाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर चित्रकला प्रदर्शनी, परिचर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि सम्मेलन आयोजित किए गए, जिसमें देश-विदेश के चित्रकला, गायन, नृत्य, बांसुरी वादन व मिमिक्री के प्रतिभा सम्पन्न कलाकारों व कवियों ने भाग लिया। इसमें भारत के अलावा फिजी, नेपाल व शिकागो के कवियों ने भी भाग लेकर कवि सम्मेलन को यादगार बनाया। इसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि योगेन्द्र शर्मा ने की, वहीं उमा शंकर मिश्र, विष्णु सक्सेना, विजय तिवारी, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, परिणीता सिन्हा, साकेत सुमन चतुर्वेदी, अशोक कुमार, सुषमा भंडारी, असलम जावेद, अखिलेश दिवेदी व कुंती हरी राम आदि कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रमों का कुशल संचालन किशोर श्रीवास्तव ने विनोद बब्बर व देवेन्द्र कुमावत के संरक्षण में किया विभिन्न विधाओं के सभी प्रतिभागियों को व गाज़ियाबाद के कवि विष्णु सक्सेना को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours