हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शीतकाल के दौरान कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के निर्देशानुसार देहात क्षेत्र में गन्ना ट्रैक्टर ट्रालियों पर लक्सर पुलिस द्वारा रिफ्लेक्टर लगवाये गए, वहीं इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा भी सड़क के किनारे स्थित खंबो, पैराफिट और डिवाइडर में रिफ्लैक्टर लगाये गये जिससे कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओ को रोका जा सके। आपको बता दें कि सर्दियों में घने कोहरे के कारण सड़कों पर चलनेेे वाले वाहनों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। और कोहरे से आए दिन अधिकतर दुर्घटना भी घटती रहती है जिसका संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद पुलिस को निर्देश दिया है कि सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जाए, लक्सर और रुड़की पुलिस ने निर्देश का पालन कर जगह-जगह रिफ्लैैक्टर लगाए हैं जिससे कोहरे में वाहन स्वामियों को सहायता प्रदान हो सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours