हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर विकासखंड के अकबरपुर ऊद गांव में बीपीएल परिवार की जूली कुमारी पुत्री स्वर्गीय बृजपाल को मदद की गई है श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सहोकार के तहत बिना माता-पिता की इस बालिका को मदद के तौर पर बर्तन दिए गए है इस दौरान ग्राम प्रधान पवन ने कहा इस तरह कि मदद से गरीब परिवारों को बहुत सहायता मिलती है और विशेष तौर पर यह कन्या बिना माता-पिता की हैं और इनके पास रहने के लिए सही घर तक नहीं है उन्होंने कहा इस मदद से इन अत्यंत गरीब परिवारों के अंदर आत्मिश्वासपूर्वक जीने में मदद मिलती है, उन्होंने कहा कि श्री फाउंडेशन ट्रस्ट के अथक प्रयास से हमारे गांव का चहुंमुखी विकास हुआ है उन्होंने कहा विशेष तौर पर शादी में दी जाने वाली आर्थिक सहायता से गांव के लोगों में खुशी व्याप्त है वही सीमेंट फैक्ट्री के जीएम आलोक मोरेलिया ने कहा कि इस मदद से गरीब परवारों में नया आत्मविशवास पैदा हुआ है उन्होंने कहा कि श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा महिलाओं के लिए सिलाई सेन्टर, विद्यालयों के लिए फर्नीचर, किताब, कापी, बस्ता आदि की व्यवस्था की गई है उन्होंने कहा कि श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा अब तक 19 गरीब बीपीएल परिवार की कन्याओं को आर्थिक मदद की जा चुकी है, उन्होंनेे कहा आगे भी श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा बीपीएल परिवार के कन्याओं के लिए आर्थिक मदद हो या विद्यालयों में श्री फाउंडेशन ट्रस्ट हमेशा सहयोग करता रहेगा, इस दौरान ग्रामीणों ने श्री फाउंडेशन ट्रस्ट जमकर तारीफ की और उनका धन्यवाद व्यक्त किया, इस मौके पर अश्वनी शर्मा, तैमूर, प्रधानाचार्य सुरेश सैनी, अध्यापक राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours