हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। आज समय प्रातः 6:00 बजे प्रशासन व रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रानीपुर रो नदी मे बुग्गियों द्वारा किए जा रहे अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए 30 बुग्गियों का चालान कर सीज किया गया है, आपको बताते चले कि हरिद्वार जनपद मे अक्सर कर अवैध खनन होता रहता है, और समय-समय पर पुलिस और प्रशासन द्वारा अवेध खनन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है, इसी क्रम मे जनपद हरिद्वार मे अवैध खनन को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और प्रशासन चुस्त दुरुस्त रहता है, आज सुबह प्रशासन और पुलिस को रानीपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पडने वाली नदी जिसको रो के नाम से जाना जाता है, पर बुग्गियों द्वारा अवैध खनन करके ले जाने की सूचना मिली, तत्काल रानीपुर पुलिस और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप मे मौके पर छापेमारी की गयी,छापेमारी के पश्चात 30 बुग्गियां अवैध खनन करके जाने की तैयारी मे थी, जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर उक्त 30 बुग्गियों को सीज कर दिया गया है, अवैध खनन के मामले मे रानीपुर पुलिस द्वारा बडी कार्रवाई की गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours