हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। शांतरशाह चौकी पुलिस ने धोकाधड़ी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर रानीपुर ज्वालापुर से कुलदीप नन्द्राजोग पुत्र सतपाल नन्द्राजोग, उम्र 38 वर्ष निवासी D-4 सैक्टर 10 नोएडा को गिरफ्तार किया है वहीं शांतरशाह चौकी इंचार्ज अशोक कुमार रावत ने बताया कि अभियुक्त कई धोकाधड़ी के मुकदमो में पंजीकृत है जो जमीन बेचने का कार्य करता है और संतोष सिटी नमक कॉलोनी जोकि पंतजलि के पीछे है उस में जमीन बेचता है, जमीन बेचने के नाम पर लोगों को बहला-फुसलाकर उनसे मोटी रकम ले लेता था उन्होंने बताया कि अभियुक्त न तो जमीन देता था और ना ही पैसे वापस करता था और मोटी रकम की धोखाधड़ी कर फरार हो जाता था, जिसके विरुद्ध कई मामले पूर्व में थाने में पंजीकृत है, जो काफी समय से फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस लगातार सुरागरसी से पता लगा रही थी, जिसको मुखबीर की सूचना पर रानीपुर ज्वालापुर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours