हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार आई०पी०एस० सैंथिल अबूदई कृष्ण राज एस० के आदेशानुसार आज बुग्गावाला स्थित जी०जी०आई०सी० में जाकर छात्राओ को महिला सुरक्षा के सम्बंध में जागरूक किया गया, छात्राओ को किसी अजनबी व्यक्ति से लिफ्ट न लेने अजनबी के साथ न जाने तथा अपने साथ किसी भी छेड़छाड़ की घटना होने पर तुरंत 112,1090 नंबर पर या थाने पर सूचना देने हेतु बताया गया, स्कूल में देरी होने पर परिजन को बुलाकर उनके साथ ही घर जाने हेतु बताया गया, कॉलेज प्रिंसिपल को भी बताया गया कि यदि किसी छात्रा किसी कारणवश स्कूल के बीच मे ही जाना पड़े तो छात्रा के परिजन को अवगत कराकर परिजनों के साथ ही भेजा जाय, तथा सेल्फ़ डिफेंस की जानकारी दी गयी, इसके अतिरिक्त नशे के प्रति जागरूक किया गया तथा नशे से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावो की जानकारी दी गयी, यातायात नियमो की भी जानकारी देकर उनका पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours