हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। हिंदी साहित्योदय साहित्यिक संस्था रुड़की की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी में मेयर गौरव गोयल का स्वागत किया गया, काव्य गोष्ठी में कविताओं के माध्यम से कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर कविताओं के माध्यम से कवित्रीयों ने जोर देकर पढा कि बेटियां ही दो परिवारों का जहां सफल संचालन करती है, वहीं यही बेटियां अपने बूढ़े मां-बाप की भी सेवा करती है, देहरादून रोड स्थित होटल में आयोजित काव्य गोष्ठी में रुड़की के नवनिर्वाचित मेयर गौरव गोयल का संस्था की ओर से भव्य स्वागत किया गया, स्वागत अवसर पर मेयर गौरव गोयल ने कहा कि साहित्यिक रचनाएं जहां समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करती है, वहीं राष्ट्रवाद की भावनाओं को भी मजबूत करने का काम करती है, काव्य गोष्ठी का आयोजन समय-समय पर होना आवश्यक है, काव्य गोष्ठी में कवि रामशंकर सिंह, राजकुमार सैनी,राजीव कपिल, हरि प्रकाश खामोश आदि कवियों ने अपनी रचनाएं पढी, इस अवसर पर डॉक्टर मधुराका सक्सेना, डॉ०शालिनी पंत, रामकुमार सैनी, सर्वण कुमार, डॉ०राजीव कपिल, डॉक्टर रविंद्र सैनी, समरेंद्र कुमार, विनीत भारद्वाज, सुरेंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, पूनम वर्मा, आशा सिंह, धैर्य कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours