हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, बुग्गावाला स्थित महेंद्रसिंह डिग्री कॉलेज एवं गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज में जाकर छात्राओ को महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। छात्राओ को किसी अजनबी व्यक्ति से लिफ्ट न लेने, अजनबी के साथ न जाने, तथा अपने साथ किसी भी छेड़छाड़ की घटना होने पर तुरंत 112, 1090 नंबर पर या थाने पर सूचना देने हेतु बताया गया। स्कूल में देरी होने पर परिजन को बुलाकर उनके साथ ही घर जाने  बताया गया। कॉलेज स्कूल प्रिंसिपल को भी बताया गया कि यदि किसी छात्रा को किसी कारणवश स्कूल, कॉलेज के बीच में ही जाना पड़े तो, छात्रा के परिजन को अवगत कराकर परिजनों के साथ ही भेजा जाय। छात्राओ को सेल्फ़ डिफेंस की जानकारी दी गयी। तथा बताया गया कि यदि किसी छात्रा के साथ स्कूल, कॉलेज से आते जाते समय रास्ते मे कोई छेड़छाड़, अश्लील कमेंट करने संबंधी कोई घटना होती है तो तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से करें। इसके अतिरिक्त नशे के कारण समाज मे होने वाले अपराधों के बारे में बताया गया, तथा नशे से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावो की जानकारी दी गयी, उपस्थित छात्राओ को यातायात नियमो की भी जानकारी देकर उनका पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours