हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। फाउंडर ऑफ रंगमंच थिएटर ग्रुप के डायरेक्टर सरुनिका बंसल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी पंद्रह दिसंबर को रंगमंच थिएटर द्वारा एक नाटक की प्रस्तुति की जा रही है। नाटक शरद जोशी के द्वारा लिखा गया 'एक था गधा उर्फ अलादाद खां' है। इसका मंचन 15 दिसंबर शाम 4:30 बजे आईआईटी ऑडिटोरियम अर्थक्वेक डिपार्टमेंट में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रंगमंच का उद्देश्य रुड़की की छुपी हुई प्रतिभाओं को नाट्यकला के रूप में सामने लाना है तथा नाट्य संस्था को बढ़ावा देकर अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि नाटक में ढाई साल से लेकर पचास साल की उम्र के कलाकार हैं। सभी कलाकारों ने कड़ी मेहनत करके नाटक तैयार किया है। नाटक की कहानी समाज में फैली कुरीतियों को हास्य के रूप में प्रदर्शित करना है। इस नाटक में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर गौरव गोयल उपस्थित रहेंगे। नाटक की अध्यक्षता डॉ.मधुलिका सक्सेना करेंगी। नाटक में कलाकारों के रूप में नीरज नैथानी, पंकज त्यागी, लक्ष्मी मित्तल, निधि जैन, निधि गोयल, उदित त्यागी, सारिका गर्ग, रितु तोमर, दीपा तोमर,वासु अग्रवाल,हिमांशु सैनी, अक्षय सैनी, झलक जैन, अक्षय चौहान, आंचल सिंघल तथा बाल कलाकार नव्या सिंघल, अतिशय जैन, योशिता अग्रवाल, वीरेंद्र त्यागी, अलीशा अगस्त्य पार्श्वगायक आदित्य सक्सेना और निशा सक्सेना अपनी प्रस्तुति देंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours