हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कनखल स्थित दिव्य मंदिर के सभागार में किसानों, व्यपारियो, उपभोक्ताओं को जागरूक व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अतिमहत्वकांशी योजना राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) को गति देने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन पतंजलि योगपीठ द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने की व पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा ने किसानों व व्यपारियो का प्रतिनिधत्व करते हुए अपने रचनात्मक सुझाव दिए। बैठक का उद्देश्य भारत सरकार की ई राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) योजना के तहत किसानों की आय दुग्नी करना व किसानों, व्यापारियो, आम उपभोक्ताओं में समन्वयक स्थापित कर देश को विकसित व आगे बढ़ाना है।
देखें वीडियो: आचार्य बालकृष्ण
इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने कहा किसानों की आय की वृद्धि हो और उनके जीवन मे समृद्धि आए व लोगो को शुद्ध उत्पाद मिल सके इसके लिए जिन जिन कारणों से किसानो की आय की वृद्धि की जा सके उन उन कारणों को ठीक किया जाएगा जहाँ साइल टेस्टिंग, फ़र्टिलाइज़र कैलकुलेटर, सीड सिलेक्शन, फार्मर्स ट्रेनिंग के प्रोग्राम किये है और उत्पाद होने के बाद किस तरह से मंडी में पहुँचे व लोगो तक पहुँचे उसके लिए भी योजनाए बनाई जा रही है। उन्होंने कहा जो मंडी में बैठे भाई है या जो यूरिया केमिकल के ऊपर काम करते है उनके पास जो उसका डेटा व स्टॉक मेंटेनेंस है वो भी बहुत अच्छे सॉफ्टवेयर द्वारा हो सके उसके लिए हमने पूरी योजनाए बनाई है और अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुटे और सबको लाभ मिल सके।
देखें वीडियो: संजय चोपड़ा
दिव्य मन्दिर कनखल स्थित संयुक्त बैठक में किसानों व व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हुए पूर्व कृषि उत्पादन मंडी अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा ने रचनात्मक सुझाव के साथ कहा पतंजलि योगपीठ द्वारा योगगुरु बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के संयुक्त नेतृत्व में देश को प्रगट बनाने के लिए हर संभव रचनात्मक प्रयास किये जा रहे है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार को गति देने के उद्देश्य से देश के अन्नदाता किसानों, व्यापारियों व आम उपभोक्ताओं के सरलीकरण के लिए जो पतंजलि योगपीठ द्वारा तकनीकी योजना (सॉफ्टवेयर) के माध्यम से विकसित की गई है उसको देश की मंडियों में संचालित किया जाना एक कारगर कदम होगा साथ ही संजय चोपड़ा ने यह भी कहा पतंजलि योगपीठ द्वारा आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में अन्नदाता इस (सॉफ्टवेयर) तकनीकी, हाई-टेक टेक्नोलॉजी इस योजना का हर क्षेत्र में जन जागरण के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours