हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत  आर०के० मिशन रोड के निवासी संदीप कुमार शर्मा पुत्र पदम कुमार शर्मा ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि मेरा भाई कृष्ण कुमार शर्मा जो ई रिक्शा चलाता था तथा अर्जुन पुत्र कल्लू सिंह निवासी हिमगिरी कॉलोनी आर० केन मिशन रोड निवासी है जोकि रामकिशन मिशन अस्पताल के पास रिक्शा खड़े करने पर अवैध वसूली करता है जिसको मेरा भाई रिक्शा खड़ी करने के पैसे नहीं देता था जिस कारण वे उससे रंजिश रखता था उन्होंने तहरीर में बताया कि मेरा भाई कृष्ण कुमार बाल कटवाने के लिए राम किशन मिशन अस्पताल के सामने नाई की दुकान पर गया था जहां पूर्व से ही आशीष शर्मा व अतुल शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा आदि लोग बैठे हुए थे तभी अचानक अर्जुन उपयुक्त अपने एक अन्य साथी दीपक भारद्वाज उर्फ काका पुत्र ओम प्रकाश निवासी दत्त कुटी कॉलोनी मिशन रोड कनखल आया और गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगे, जिसका मेरे मेरे भाई ने विरोध किया, तो अर्जुन तथा उसके दो अज्ञात साथियों ने मेरे भाई को पकड़ लिया और दीपक भारद्वाज ने नई की कैची उठाकर कृष्ण कुमार पर जान से मारने की नियत से कई वार किए, जिसे उपचार के लिए तुरंत बंगाली अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई, जिस पर पुलिस ने मु०अ०सं० 362/19 धारा 302 पंजीकृत किया गया, और हत्या जैसी घटना की संवेदनशीलता प्रकरण की महत्वपूर्णता दृष्टिगत करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी कनखल के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी करने के लिए टीम का गठन किया गया, टीम ने मुखबीर की सूचना पर श्री यंत्र मंदिर के सामने नहर पर बने लोहे के पुल के पूर्व छोड़ के पास से अभियुक्त अर्जुन पुत्र कल्लू निवासी हिमगिरी कॉलोनी आर० के० मिशन रोड कनखल, दीपक भारद्वाज उर्फ काका पुत्र ओमप्रकाश निवासी दत्त कुटी कॉलोनी मिशन रोड कनखल को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने अभियुक्त गणों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा मृतक कृष्ण कुमार की हत्या करने के पश्चात घटना में प्रयोग की गई कैंची को रामकिशन मिशन अस्पताल के सामने सड़क पर बिजली के खंबे के पास फेंक दिया था और हम मौके से फरार हो गए थे अभियुक्त गणों द्वारा हत्या में प्रयोग किया गया आलाकत्ल को भी अभियुक्तों की निशानदेही पर मौके से बरामद किया गया है, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामद आलाकत्ल से उपयुक्त घटना का खुलासा हुआ है, पुलिस टीम ने घटना के तत्काल अनावरण के संबंध में स्थानीय लोग द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा भी की जा रही है, पुलिस अभियुक्त गुणों का अपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटा रही है पुलिस टीम में थाना प्रभारी, उप निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह, उप निरीक्षक रंजीत सिंह तोमर, कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल महेंद्र तोमर, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल महेंद्र रावत, कांस्टेबल बलवंत सिंह मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours