हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आयुष हरिद्वार डेवलपमेंट अल्टरनेटिव नई दिल्ली के द्वारा यू०एन०ई०पी के सहयोग से प्लास्टिक मुक्त गंगा सफाई अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत हरिद्वार नगर निगम सभागार एवं एच०आर०डी०ए गेस्ट हाउस में सरकारी विभाग एवं संस्थाओं के साथ बैठक का आयोजन हुआ जिसमें विनीत तोमर सी०डी०ओ हरिद्वार, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता शर्मा, यू०एन०पी सलोनी गोयल, यू०आर०आई से शुभी, नगर निगम कमिश्नर नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार, गंगा सभा के उपाध्यक्ष, बीइंग भागीरथ के अध्यक्ष शेखर पालीवाल, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव की और से राहुल भारद्वाज वीडियो के सचिव आर०बी सैनी एवं अन्य संस्थाओं के लोगों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सभी ने अपने-अपने विचार रखें, गंगा सभा की और से बताया गया कि गंगा में जो भी व्यक्ति आते हैं उनके लिए कोई लिटरेचर तैयार करके जाते समय उनको दिया जाए शेखर पालीवाल ने प्लास्टिक एवं कपड़ों को अलग-अलग करने के लिए प्लस लगाने के लिए कहां राहुल भारद्वाज ने सभी को कार्यक्रम की जानकारी दी एवं आने वाले 3 महीनों में गंगा में प्लास्टिक को रोकने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं उसके बारे में सभी की राय ली। इस बैठक में आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष लखबीर सिंह, अनुज डी०ए की और से आस्कर अली आकृति मेधा आदि लोग उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours