हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सार्थक पाठशाला (एक नई सोच) जिसमें कुछ युवक युवतियाँ बच्चों को शिक्षा का दान कर पढ़ा रही है। यह ऐसे बच्चे हैं जिनके पास रहने के लिए छत नहीं है, ओढ़ने के लिए कपड़े नहीं है, पढ़ने के लिए पैसा नहीं है। यह एक बहुत बड़ा अभियान है, जिसकी शुरुआत सार्थक पाठशाला (एक नई सोच) से की गई है। कोई भी बच्चा अनपढ़ न रहे इस विचाधारा के साथ सब बच्चो को शिक्षा दी जा रही हैं। इसलिए सार्थक पाठशाला नाम से यह अभियान चलाया है। इशांत उपाध्याय ने बताया कि यह अभियान धीरे-धीरे पूरे भारत में चलाने पर विचार चल रहा हैं। इसके माध्यम से सभी युवाओं, सभी नारियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जायेगा। इस अभियान के लिए जिन युवाओ ने अपना योगदान दिया है उनमें से विशाल, नीलम, दीपक शर्मा, शंकर शर्मा, अनुज गौड़, ललिता चौहान, सर्वेश कुमार, सचिन, अपर्णा रॉय, दिनेश अग्रवाल, गौरव वालिया, राहुल, गोविंद प्रसाद, रुद्रा शर्मा, अभय कोशिश, शिवंगी, सलेंद्र मालिक, वर्षा गुप्ता प्रमुख हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours