हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में बुग्गावाला पुलिस ने अवैध खनन कर रहे एक एचएम और सात ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया है पुलिस को सूचना मिली थी कि शहीदवाला ग्रन्ट स्थित मंगलम स्टोन क्रेशर द्वारा अवैध खनन कर खनिज चोरी किया जा रहा है सूचना पाकर बुग्गावाला पुलिस तुरंत तुरंत मौके पर पहुंची और खुदाई हेतु प्रयोग में लाई जा रही एक एचएम मशीन और सात ट्रैक्टर ट्राली जिनमें से तीन ट्रैक्टर ट्राली आरबीएम से लदी हुई बरामद की गई, मंगलम स्टोन क्रेशर मालिक, एचएम मशीन, ट्रैक्टर ट्राली मालिकों व चालकों द्वारा किसी अन्य व्यक्ति की जमीन को खोदकर खनिज को चोरी किया जा रहा था, जिन्हें कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले आई और सीज की कार्रवाई की गई, लेकिन मौके से चालक फरार हो गए, पुलिस ने मंगलम स्टोन क्रेशर के मालिक, एचएम मशीन, ट्रैक्टर ट्रालीयो के मालिकों व चालकों द्वारा अपराधिक षड्यंत्र रच कर किसी अन्य व्यक्ति की जमीन को खोदकर खनिज की चोरी की जा रही थी जिस संबंध में मंगलम स्टोन क्रेशर के मालिक एचएम मशीन, सात ट्रैक्टर ट्राली के मालिकों व चालकों के विरुद्ध थाना बुग्गावाला में मु०अ०सं० 118/19 धारा 379/411/120बी आईपीसी 4/21 एमएमडीआर एसिटी पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नरेश कुमार, एचआईवी सुधाकर नौडियाल, कांस्टेबल जमशेद अली, कांस्टेबल राजदीप, कांस्टेबल विजयपाल, एचजी विजेंदर, एचजी तेल्लूराम मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours