हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। रात्रि को चीता गश्ती दल के कर्मचारी गण गस्त में भ्रमण शील थे कि जब ये सहस्रधारा हेलीपेड से होते हुए काठबंग्ला की तरफ आ रहे थे तो सड़क के किनारे ऑर्चिड पार्क रास्ते पर दो लड़के एक स्कूटी पर बैठे थे, देर रात्रि को इस प्रकार सुनसान में सड़क के किनारे बैठे व्यक्ति सदिग्ध लगने पर इनकी तरफ बढ़े तो यह एक दम स्कूटी स्टार्ट कर भागने का प्रयास करने लगे, जिस पर इनको एक दम अपनी बाइक दौड़ाकर पकड़ा गया, इनकी तलाशी पर इनके कब्जे से एक एक अदद खुकरी बरामद हुई, जिसको रखने का कोई वैध कागजात नही दिखाया और न ही कोई उचित कारण बताया गया, जिस पर अवैध रूप से शस्त्र रखने के जुर्म में थाना राजपुर पर दोनों के विरुद्ध अंतर्गत धारा 25/4 ए०आर०एम०एस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया, तथा स्कूटी को भी कब्जे पुलिस लिया गया। दोनों अभियुक्तो को आज मान0 न्यायालय पेश किया जा रहा हैं।

नाम पता अभियुक्त गण
सतेंद्र सिंह पुत्र स्व0 दीवान सिंह नि0 तरला नांगल निकट सहस्रधारा हेली उम्र 30 वर्ष राजपुर देहरादून, विशाल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह नि0 कंठबंगला, भाग 2 उम्र 19 वर्ष राजपुर देहरादून। 

बरामदगी का विवरण व पूछताछ
दोनों के कब्जे से एक एक अदद खुखरी, घटना करने में प्रयुक्त एक स्कूटी, पूछताछ से अभियुक्त सतेंद्र सिंह ने बताया कि वह पूर्व में बस कंडक्टर का काम करता था, उसमे मज़दूरी के होसब से लगा है, शादी अभी नही हुई है, विशाल से बस कंडक्टरी के दौरान ही मुलाकात हुई थी, दोनों शराब पीने के आदी है, वर्तमान में कंडक्टरी का काम नही लग पा रहा था,तो शराब पीने के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर कुछ दिन पहले छलांग गांव में निर्माणाधीन भवन से सरिया चोरी करके उसको बेच दी थी, कल रात्रि को भी चोरी की फिराक में निकले थे कि पकड़े गए, खुकरी रखने के संबंध में बताया कि अपने बचाव के लिए खुखरी साथ रख ली थी कि यदि कोई हमे पकड़े तो उसको डरा धमका कर खुकरी को दिखाकर भाग जाए। अभियुक्त गणो के विरुद्ध वर्तमान में कोई अभियोग पजीकृत होना नही बताया हैं, फिर भी आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। निर्माणाधीन भवन के स्वामी के संबंध में जानकारी की जा रही है, शिकायत प्राप्त होने पर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस टीम
कानि० सुभाष चंद, कानि० रोबिन, कानि० आनंद व कानि0 अनिल रहे। इस प्रकार चीता पुलिस कर्मचारियों द्वारा सतर्क डयूटी का परिचय देते हुए, चोरों को घटना से पहले गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours