हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल थाना पुलिस द्वारा ऑटो रिक्शा और बैटरी रिक्शा चालकों की मीटिंग ली गई, मीटिंग में सभी चालको को अवगत कराया गया कि यातायात के नियमों का नियमित रूप से पालन करें तथा सभी अपना अपना सत्यापन भी करवाले, पुलिस ने युवाओ में लगातार बढ़ती नशे की रोकथाम और नशे की प्रवृत्ति को खत्म करने के लिए भी सहयोग करने की अपील गई, सभी के सुझाव भी लिए गए, पुलिस ने चालको से ट्रैफिक के नियमों के संबंध में अवगत भी कराया और कहा गया कि कोई भी चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन ना करें, साथ ही वाहन चलाते हुए किसी भी प्रकार का नशा ना करें और पुलिस प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग करें, पुलिस ने चालकों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव आपके सहयोग के लिए तत्पर है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours