हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बीएचईएल फैक्ट्री के श्रमिकों का शोषण रुकने का नाम नहीं ले रहा है, लगातार श्रीमिक अपनी मांगों के लिए धरने प्रदर्शन के साथ-साथ आलाधिकारियों को ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन सरकार श्रमिकों की मांगो पर गंभीर नहीं है, सरकार की अनदेखी श्रमिकों पर भारी पड़ रही है, जहां केंद्र सरकार श्रमिकों की सुविधाओं के लिए नई-नई योजनाओं का ढिंढोरा पीट रही है, वही श्रमिकों को अपनी रोजी रोटी के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, इसी क्रम में बीएचईएल फैक्ट्री के श्रमिकों ने विनिवेशीकरण और श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी बदलाव के संबंध में फैक्ट्री गेट पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन कर मोटरसाइकिल रैली निकाली।
                            देखें वीडियो
यह रैली बीएचईएल गेट से चलकर रानीपुर मोड होते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंची जहां उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्ररपति को ज्ञापन सौंपा, उन्होंने ज्ञापन में कहां की बीएचईएल अधोलिखित श्रम संघ फेडरेशन और एसोसिएशन केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपकरण, बीएचईएल केे शेयरों के विनीवेशीकरण और श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी बदलाव का विरोध करते है। ज्ञापन में कहा गया की बीएचईएल के शेेेयरो और भारतीय संविधान के संरक्षक के रूप में अपील की हैं कि केंद्र सरकार द्वारा केंद्री सार्वजनिक क्षेत्र के उपकरण और शेयरों के विनिवेशीकरण और श्रम कानूनों में किए जा रहे श्रमिक विरोधी बदलाव को तत्काल रोका जाए। वही श्रमिकों नेे कहा कि श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संयुक्त आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक कानूनों का पालन नहीं किया जा रहा है। सरकार ने भी श्रमिकों के शोषण के खिलाफ अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। इस अवसर पर महामंत्री गगन वर्मा, महामंत्री राजवीर सिंह, महामंत्री मनीष सिंह, महामंत्री विकास सिंह, महामंत्री सौरभ त्यागी, महामंत्री संदीप कुमार, महामंत्री मोहित कुमार शर्मा, महामंत्री अमित कुमार, महामंत्री कुमार पाल सिंह, महामंत्री फूल सिंह, महामंत्री संदीप चौधरी, महामंत्री अवधेश कुमार, का. अध्यक्ष रितेश, महामंत्री केएस गोसाई, महामंत्री सचिन शर्मा, महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता, महामंत्री अरविंद कुमार, महामंत्री आशीष सैनी, महामंत्री रविंद्र कुमार, महामंत्री केएल यादव, अध्यक्ष ऐ के शर्मा, महामंत्री अमित गागना सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours