हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। स्वागत सामाजिक संस्था के सदस्यों द्वारा हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ जश्न ए ईद मिलादुन्नबी मनाया गया, संस्था के सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी सराहना की, संस्था संरक्षक नसीम सलमानी ने कहा कि जश्न ए ईद मिलादुन्नबी उपनगर ज्वालापुर में हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया जाता है हमें पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर गरीब, असहाय, निर्धन, परिवारों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए, उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने देश-दुनिया में इंसानियत का पैगाम दिया, और उनकी शिक्षाओं पर चलकर इंसानियत का पैगाम दे, उन्होंने राम जन्मभूमि के फैसले पर भी सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया, उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता ही देश की तरक्की का आधार है वही मेहरबान अली ने कहा कि इंसानियत की खिदमत निस्वार्थ सेवा भाव से करते रहें, दीन दुखियों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए, संस्था सदैव समाजिक सरोकारों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देती चली आ रही है बिना भेदभाव के सभी वर्गों के उत्थान में मिलजुल कर प्रयास किया जा रहा है वही अध्यक्ष अनिल महाजन ने कहा कि निस्वार्थ सेवा भाव से ही संस्था की पहचान है लगातार बालिकाओं के उत्थान में भी संस्था अपना योगदान देती चली आ रही है सिलाई, कढ़ाई, पेंटिंग, ब्यूटीशियन, डांस, मॉडलिंग व मेहंदी आदि के प्रशिक्षण भी युवतियों को संस्था द्वारा प्रदान किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि घरेलू महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है महासचिव गुलनवाज सिद्दीकी ने जश्न ए मिलादुन्नबी की बधाई देते हुए कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन दर्शन से सभी को सीख मिलती है उनकी सुन्नतों पर चलकर इस्लाम की पाकीजगी को फैलाएं, कोषाध्यक्ष तबस्सुम सिद्दीकी ने कहा कि निर्धन महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई तरह के प्रशिक्षण संस्था द्वारा संचालित है महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी तो परिवार और अधिक मजबूत होंगे, उन्होंने कहा कि जल्द ही बुटीक एवं ब्यूटीशन प्रतियोगिता कराई जाएगी, उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने महिलाओं को उचित स्थान इस्लाम में दिलाया है उनके बताए हुए मार्गों पर अनुसरण करना चाहिए, इस अवसर पर गफ्फार सलमानी, सुहेल सिद्दीकी, अनिल तोमर, तरुण, प्रकाश, प्रह्लाद अग्रवाल, ओवेश, शाहिद सलमानी, इमरान सलमानी, समीर सलमानी, शमशेर सलमानी, सरफराज सिद्दीकी, आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours