हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रुड़की नगर निगम चुनाव पूरे अपने प्रचार चरण पर है लगातार प्रत्याशी अपनी सीट निकालने के लिए जनता के बीच में जाकर वोट मांग रहे हैं प्रत्याशी लगातार जनता का बहुमूल्य वोट लेने के लिए बड़े-बड़े दावे करने में भी पीछे नहीं है आखिरकार चुनाव के समय ही जनता की समस्या राजनेताओं को क्यों याद आती है बरसाती मेंढक की तरह चुनाव के समय नेता जनता के बीच में पहुंचकर झूठे वादे कर जनता का बहुमूल्य वोट लेने के चक्कर में तो लगे रहते है लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई भी प्रत्याशी जनता के बीच में जाने का दुश्वार तक नहीं करता है जिससे जनता चुनाव में लगातार ठगी जाती है पार्टियां भी ऐसे प्रत्याशियों को अपने टिकट से नवाज दी है जिनका कोई भी वजूद नगर में नहीं होता है जो अपने स्वार्थ के लिए चुनाव में ही अपने बिलो से निकलते हैं लेकिन अब जनता शिक्षित हो चुके हैं जनता को सही गलत, अच्छे बुरे की पहचान है जनता उसे ही चुनकर नगर निगम मेयर पद पर नवाजेगी, जो जनता के बीच में रहकर जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और उनकी समस्याओं को अपनी समस्या समझ कर लगातार निस्तारण करने में दिन-रात एक कर देते हैं ऐसा ही चेहरा रुड़की नगर निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल का है जो निस्वार्थ होकर जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं गौरव गोयल गरीबों की मदद करना, अपना धर्म समझते हैं जातिवाद से ऊपर उठकर सर्व समाज का विकास करना उनका उद्देश्य है जो सदैव अपने प्रेम भाव, सादगी, और कर्मठ इंसान के रूप में जाने पहचाने जाते हैं उनका कुशल व्यवहार जनता के दिलों में कौंध कर चुका है। अपने चुनाव प्रचार में गौरव गोयल जहां भी जा रहे हैं जनता उनका भव्य स्वागत और अपना आशीर्वाद दे रही है वही जनता के बीच में गौरव गोयल की बड़ती लोकप्रियता भाजपा, कांग्रेस पार्टियों के प्रत्याशियों के होश भी उड़ा रही है उनके पैर उखड़ने शुरू हो गए हैं क्योंकि कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी अपने स्वार्थ के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं तो वहीं 2 दर्शक से भी अधिक गौरव गोयल ने जनता के बीच में रहकर उनका सुख दुख महसूस किया है यही वजह है जो आज गौरव गोयल को बुजुर्ग, महिलाओं और युवाओं का भरपूर सहयोग के साथ-साथ उनका आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours