हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। ओपरेशन मुक्ति भिक्षा नही शिक्षा दें, अभियान का आज समापन बी एच ई एल स्टैडियम के कन्वेंशन हाल मे हुआ जिसमे उत्तराखंड पुलिस की इस मुहिम के दूसरे चरण मे हरिद्वार जनपद से भिक्षा वृति मे पाये गये, बच्चों को चिन्हित किये गये दे, जिसमे लगभग 263 बच्चो के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों मे दाखिला दिलाया गया, आपको बताते चले की आई पी एस श्री अशोक कुमार डी जी अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा उत्तराखंड पुलिस के माध्यम से यह मुहिम शुरू की गई थी, जिसमे सबसे पहले राजधानी देहरादून के बच्चों को चिन्हित किया गया था, जहाँ 68 बच्चों को स्कूल तथा शिक्षा से जोडने मे सफलता मिली थी, 

डी०जी द्वारा जनपद हरिद्वार की ओपरेशन मुक्ति की टीम की और साथ देने वाली संस्थाओं, समाजसेवी लोगो, मीडिया के लोगो की सराहना की गई कि देहरादून के मुकाबले जनपद हरिद्वार की टीम द्वारा और अन्य समाजसेवी संस्थाओं द्वारा मेहनत का परिचय दिया गया, जिसमे इस अभियान मे 263 बच्चों को स्कूल शिक्षा से जोडा गया, कंवेक्शन हाल मे आज उन्ही बच्चो को स्कूल बैग, जूते, मोजे, किताबे आदि दी गई, साथ ही साथ इस मुहिम मे योगदान करने वाले संस्थाओं और समाजसेवी लोगो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर डी०जी अपराध एवं कानून व्यवस्था, आई०जी गढवाल, जिलाधिकारी हरिद्वार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, जिला शिक्षक अधिकारी हरिद्वार, पुलिस अधीक्षक नगर, एसपी देहात, क्षेत्राधिकारी सदर हरिद्वार, क्षेत्राधिकारी नगर और नोडल अधिकारी अभय प्रताप सिंह, निरीक्षक मनोज मैनवाल और विभिन्न गणमान्य व्यक्ति मोजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours