हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। विद्यालयों की सभी गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी उनको प्रोत्साहित करने और अभिभावकों की गतिविधि में उपस्थित के उद्देश्य से द विस्डम ग्लोबल स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम की शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन यू सी जैन और प्रधानाध्यापक संजय देवांगन, डायरेक्टर श्रीमती सोनल जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया,
इसके पश्चात भारत एक विश्व गुरु विषय पर आधारित संस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई संस्कृतिक कार्यक्रम में सभी अतिथियों का मन मोह लिया, वही नृत्य प्रस्तुतियां, नाटिकाएं, गीता आदि में बच्चों की कड़ी मेहनत और लग्न की झलक देखने को मिली, अतिथियों ने भी बच्चों की मेहनत और लगन की सहाना की।
कार्यक्रम के अंत में श्री राम स्तुति कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुति रही, बाद में बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया, वही राष्ट्रीय गान से इस भव्य कार्यक्रम का समापन हुआ, इस अवसर पर महामंडलेश्वर यतींद्रानंद, रावल गंगोत्री, प्रकाश सेमवाल, एचजीएस कवर सेन, चेयरमैन राजेश अतिथि गणों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours