हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। दाना पानी ग्राम साहनपुर ग्राम चुकहापुर में एकल विद्यालय अभियान अतंर्गत वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 80 से 90 गांव के बच्चो ने भाग लेकर अपनी प्रस्तुति दी। इसमें ग्राम महावतपुर की लड़कियों ने बाजी मारी, एकल विद्यालय पंचमुखी विद्या देने का कार्य करते है जिसमे प्राथमिक शिक्षा के साथ सामाजिक एवं जैविक खेती के बारे में भी बताया जाता है। 
इस कार्यक्रम का आयोजन सुशील के निवास स्थान पर हुआ। आपको बता दें कि वार्षिक उत्सव के आयोजन में सभी 1000 बच्चो को किताबे व पेन बांटे गए। डॉक्टर राखी आनंद अग्रवाल एवं सीमा इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही। बच्चो के साथ उन्होंने कार्यक्रम का आनंद उठाया।
मुुख्य अतिथि डॉ० राखी ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देना जहां अध्यापकों का काम है, वहीं उनको अच्छे संस्कार के साथ उनका पालन-पोषण करना तथा उनको पौष्टिक आहार देने का कार्य उनके माता-पिता का भी है उन्होंने कहा कि बच्चों का मन-मस्तिष्क कोरे कागज की तरह से होता है। उसमें यदि अच्छे संस्कार व अच्छी शिक्षा डाली जाए तो बच्चों में बचपन से ही शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति,भारतीयता एवं देशभक्ति की भावना की उत्पत्ति होती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours