हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। क्षेत्राधिकारी यातायात बिजेन्द्र दत्त डोभाल और प्रभारी निरीक्षक यातायात बिपेंद्र सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर बी एच ई एल हरिद्वार में यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें स्कूल प्रबंधक प्रधानाचार्य, अध्यापक, एवं स्कूल में उपस्थित समस्त छात्र छात्राएं तथा स्कूल बसों के चालक, परिचालक द्वारा प्रतिभा किया गया, 
क्षेत्राधिकारी यातायात और प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए नए मोटर व्हीकल एक्ट और उससे होने वाले भारी जुर्माने के संबंध में जानकारी दी गई, वही प्रोजेक्टर के माध्यम से ट्रैफिक अवेयरनेस संबंधित वीडियो दिखाई गई, साथ ही दो दुपहिया वाहनों में हेलमेट का प्रयोग, पीलियन राइडर द्वारा हेलमेट का प्रयोग, दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी ना बैठाना, सीट बेल्ट का प्रयोग करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करना, रेश ड्राइविंग न करना, रेड लाइट जंप ना करना आदि ट्रैफिक नियमों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई, 
इसके उपरांत प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा शिवडेल पब्लिक स्कूल में भी स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य, अध्यापकों तथा स्कूल के छात्र छात्राओं व उनके अभी अभिभावकों को यातायात नियमों से जागरूक किया गया और जानकारी भी दी गई, जिसमें अभिभावकों को अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours