हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य चिन्हित आंदोलनकारी अध्यक्ष जे०पी०पांडे का निधन बीती रात पुल जटवाड़ा के पास एक सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया, रानीपुर झाल के पास स्थित एक बैंकट हाल मे एक कांग्रेस नेता के पुत्र के विवाह के समारोह में जाते समय हादसा हुआ, बताया जा रहा है, जे०पी०पांडे अपनी एक्टिवा से समारोह मे शामिल होने जा रहे थे, पुल जडवाडा से कुछ आगे सामने से आ रही एक कार की स्कूटी से जबरदस्त भिडत हुई, जिससे स्कूटी के परचखे उड गये, जे०पी०पांडे को अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर कुछ समय बाद मृत घोषित कर दिया गया, आपको बताते चले की श्री जे०पी०पांडे भेल से रिटायर थे, तथा काफी लम्बे समय से समाज के विभिन्न मुद्दों और गरीबो की लडाई लड रहे थे, वो हमेशा समाज और गरीबो के हित की सोचते थे, उनकी अचानक हादसे मे मृत्यु से पंचपुरी के लोगो को धक्का लगा है, वो एक विनम्र वाणी के नेक दिल इंसान थे, जो हमेशा लोगो की भलाई के लिए खडे हो जाते थे, पूरे जनपद हरिद्वार मे उनके निधन से शोक की लहर है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours