हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। आज पूरे मुल्क में जगह-जगह वलियों की दरगाहो पर ईद ए मिलादुन्नबी बड़ी धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है, वही लक्सर के बसेड़ी खादर गांव से एक भारी संख्या में पैदल जायरीनो का काफिला कलियर शरीफ के लिए रवाना हुआ जिसमें रायसी बुक्कनपुर रायपुर बहादरपुर मुखियाली आदि गांवो के जायरीनो ने भी बढ़-चढ़कर शिरकत की जायरीन मुहम्मद इसराइल ने बताया कि आज 12 रबी उल अव्वल ईद मिलादुन्नबी है, जो नबी की पैदाइश का दिन है जिसे हम बड़ी धूमधाम से मना रहे है, और हर साल की तरह इस साल भी पैदल काफिला कलियर शरीफ जा रहा है, जहां साबिर ए पाक की दरगाह पर चादर फूल पेश कर देश में अमन चैन की दुआएं मांगी जाएंगी इस दौरान सुरक्षा की बात की जाए तो लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी बाजार चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल भारी पुलिस बल के साथ काफिले में मौजूद रहे और चप्पे चप्पे पर उनकी नजर रही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours