हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जनपद में पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मादक द्रव्य एवं मादक पदार्थों की रोकथाम एवं ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए व पुलिस अधी क्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया गठित की गई पुलिस टीम के द्वारा सुराग तपरासी जारी रखते हुए आज दिनांक 10 नवंबर 2019 को मुख्बिर खास की सूचना पर मशीनों कम्पनी बेरियर नंबर 6 के पास से एक व्यक्ति जिसने अपना नाम शाहरुख उर्फ सानू पुत्र सय्याज उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार बताया को घेर घोटकर उपरोक्त स्थान से पकड़ लिया जिसकी तलाशी नियमानुसार ली गयी, तो अभियुक्त शाहरुख उर्फ शानू के पहने जींस के दाहिनी जेब से अवैध चरस बरामद हुई अवैध चरस की मौके पर इलेक्ट्रिक तराजू से वजन किया गया तो कुल 306 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, अभियुक्त को उसके जुर्म धारा 8/20 एन०डी०पी० एस०एक्ट से अवगत कराते हुए मानव अधिकारो एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया, दौराने पूछताछ अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि साहब मे टाइल पत्थर का काम करता हूँ, मेरे शौक बढ़ गए थे, जिससे उस काम से मुझे पूरा पैसा नहीं मिल पा रहा था मे गलत लालच में फंसकर यह काम करने लग गया हूँ, यह माल में थोक में लाकर फुटकर में स्कूलों में पड़ने वाले बच्चो व कम्पनी में काम करने वाले लोगो को अच्छे दामों पर भेजता हूँ, गिरफ्तार अभियुक्त शाहरुख उर्फ शानू पुत्र सय्याज उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

आपराधिक इतिहास
अभियुक्त की आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।

अभियुक्त से बरामद 
चरस कुल 306 ग्राम चरस, अभियुक्त से बरामद चरस की कीमत लगभग ₹ 30000।

पुलिस टीम
शंकर सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर हरिद्वार, उपनिरीक्षक सत्येंद्र नेगी चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार, कांस्टेबल गोपीचंद कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार, कॉन्स्टेबल पंकज शर्मा कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours