हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ऋषिकेश के शहीद स्मारक स्थल पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में राज्य का 19 वा स्थापना दिवस गौरव दिवस के रूप में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर झंडारोहण नगर निगम की प्रथम महापौर अनीता ममगाईं ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड की परंपराओं के अनुरूप मांगलिक गीतों से हुई। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए जैसे कि गणेश वंदना, जागर, थड़िया गीत, चौफला आदि। इस शुभ अवसर पर महापौर अनीता मंगाई, राज्यमंत्री भगतराम कोठारी, चारू कोठारी, राजपाल खरौला, उषा रावत, जय सिंह रावत, चंद्र मोहन कुडियाल, वेद प्रकाश शर्मा, डी एस गुसाईं, विक्रम भंडारी, गंभीर मेवाड़, बलबीर सिंह नेगी, युद्धवीर सिंह चौहान, मनीषा वर्मा, रामेश्वरी चौहान, सरोजिनी थपलियाल, बीना बहुगुणा, सुनीता सकलानी, संजय शास्त्री, चंदन सिंह पवार, पार्षद राकेश मियां सहित सैकड़ों राज्य आंदोलनकारी व कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours