हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत के जन्म दिवस के अवसर पर पूर्व की भांति पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा नेता संजय चोपड़ा के नेतृत्व में चंडी घाट मार्ग स्थित बेल वाला ग्राउंड में एक सभा आयोजित की, सभा में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के प्रतिनिधि व महिलाएं शामिल हुई सभा के माध्यम से पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने सभी को तुलसी के पौधे वितरित कर डॉ० हरक सिंह रावत का जन्मदिन मनाया पूर्व से ही कई वर्षों से सादगी के साथ डॉ० हरक सिंह रावत का जन्मदिन मनाते चले आ रहे है, इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा डॉ०हरक सिंह रावत का जीवन जनता के प्रति हमेशा समर्पित रहा है, 1990 में पहली बार अपने छात्र जीवन के दौरान डॉ० रावत ने पौड़ी विधानसभा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश में विधायक के रुप में जीत दर्ज करा कर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था, लगातार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड बनने के उपरांत नेता प्रतिपक्ष मंत्री जैसे पदों पर सुशोभित होते चले जा रहे है, और उत्तराखंड में असंगठित क्षेत्र के मजदूर, किसान, व्यापारी हर वर्ग के लिए निष्पक्ष रहकर न्याय की भूमिका में दिखाई देते है, चोपड़ा ने कहा डॉ० हरक सिंह रावत का जन्म दिवस का शुभारंभ मेरे द्वारा 2003 में रोड़ी बेलवाला से शुरू किया गया था आज उत्तराखंड के सभी सामा जिक संगठन डॉ० रावत के अनु याई डॉ० रावत का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाते चले आ रहे है, तुलसी के पौधे वितरित कर पर्या वरण के प्रति व स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता है, इसीलिए सादगी के साथ अपने महबूब नेता का जन्मदिन हम लोग एक संदेश के साथ मनाते चले आ रहे है, श्रमिक नेता मनोज कुमार मंडल ने कहा डॉ० हरक सिंह रावत उत्तराखंड की विकासवादी सोच के प्रतीक है, डॉ० रावत की दीर्घायु के लिए हमारी ईश्वर से प्रार्थना है, डॉ० हरक सिंह रावत निर्विघ्न रुप से जनता के बीच में रहकर जनता की सेवा करते रहे आज हमें तुलसी के पौधे जन्म दिवस के अवसर पर प्राप्त हुए है, यह तुलसी हमें डॉ० हरक सिंह रावत की कार्यशैली व जनता के विश्वास के प्रति उनकी निष्ठा का स्मरण कराती रहेगी, उन्होंने कहा कि डॉ० रावत का जीवन तुलसी की भांति पवित्र रूप से चलता आ रहा है, उनके जीवन में कई प्रकार के उतार-चढ़ाव आते रहे है, लेकिन डॉ०रावत हमेशा अपनी राज नीतिक इच्छा शक्ति के साथ जनता की समस्या के निदान के लिए संघर्ष करते रहते है, डॉ० हरक सिंह रावत के संघर्ष में हम लोग मजबूती के साथ उनके साथ खड़े है, और उनके पद चिन्हों में उनके द्वारा चलाई जा रही श्रमिक कल्याण कारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के सहयोग करते रहंगे, इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ०सिंह रावत के जन्म दिवस के अवसर पर तुलसी के पौधे प्राप्त करते महिलाओं में मुन्नी देवी, शकुंतला, पुष्पा दास, सुमित्रा देवी, गीता रावत, सुमन गुप्ता, आशा कश्यप, रीता नौटियाल, मंजू पाल, शीला चौहान, निशा अरोड़ा, पूजा देवी, उषा मिश्रा, छोटे लाल शर्मा, जय सिंह बिष्ट, विक्की गुप्ता, महिपाल रावत, ओम प्रकाश भाटिया, मनीष शर्मा, वीरेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, रामजीत, सतीश प्रजापति, हंसराज अरोड़ा, ठाकुर कुंदन सिंह, असीम जोशी, रोहित शेट्टी, जय भगवान, बालकिशन कश्यप, मोहनलाल पाल, सचिन बिष्ट, गौरव चौहान, अशोक बाबा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours