हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस सैंथिल अबूदई कृष्ण राज एस तथा पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्राधिकारी सदर आईपीएस आयुष अग्रवाल के निर्देशन मे अवैध शराब मादक पदार्थो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम मे एक मुख्बिर द्वारा दिनाँक 31/10/2019 को ज्वालापुर पुलिस को सूचना दी गई कि एक फारच्यूनर गाडी नम्बर एच आर 29 ए बी 0023 रानीपुर झाल से ज्वालापुर की जानिब आ रही है, जिससे प्राप्त सूचना के अनुसार सीतापुर पैट्रोल पम्प के पास गाडी को रोककर चैकिंग की गई तो गाडी मे 08 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ मार्का भरी थी, जिसे चालक अम्बरीष सिंह चला रहा था, तथा अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर सम्बंधित धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours