हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद का सेवा प्रकल्प वात्सल्य वाटिका बहादराबाद में नेहरू युवा मंडल अजीतपुर और जमालपुर ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में युवाओं की एक दौड़ तथा एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई। सभी युवाओं को देश की अखंडता और एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद का सेवा प्रकल्प वात्सल्य वाटिका के प्रबंधक प्रदीप मिश्रा रहे। इसके अलावा समन्वय मंच विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक पंकज चौहान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रखर कश्यप व तनुज बडोला ने वहाँ की व्यवस्था सम्भालने में अपना योगदान दिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours