हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने प्रेस वार्ता कर जानलेवा डेंगू की रोकथाम में फेल प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस्तिफे की मांग की । सुनील सेठी ने कहा कि डेंगू से मौत का आंकड़ा ओर मरीजो की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है डेंगू के साथ साथ अन्य जानलेवा संदिग्ध बुखार भी हरिद्वार जिले में कई लोगो की जान ले चुका है लेकिन प्रदेश के मुखिया जो कि स्वास्थ्य विभाग भी देख रहे है उनकी लापरवाही की वजह से डेंगू रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग और सरकार शुरू से नाकाम साबित हुई जिस तेजी से इस वर्ष डेंगू हर घर मे दस्तक दे चुका है उसे देखते हुए मुख्यमंत्री को बहुत समय पहले ही डेंगू को महामारी घोषित कर मरीजो के इलाज के लिए ओर डेंगू की रोकथाम के लिए स्थाई व्यवस्थाये करनी चाहिए थी  जगह जगह डेंगू के निशुल्क टेस्टो की जांच को शिविर लगाए जाने चाहिए थे निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए निशुल्क इलाज की व्यवस्था करनी चाहिए थी  लेकिन ये सरकार और इसके मुखिया ठंड बढ़ने का इंतजार करने के चक्कर में अपनी जिम्दारियों से पल्ला झाड़ती रही जिसकी वजह से आम जनता परेशान है महंगे इलाज को उसे भटकना पड़ रहा है सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाये नाकाफी है जिसका फायदा प्राइवेट अस्पताल जमकर उठा रहे है सरकारों की कमी लापरवाही का दंड आम आदमी उठा रहा है उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीख लेनी चाहिए कि कैसे अस्पतालों मैं मरीजो को निशुल्क इलाज की व्यवस्था दी जाती है । हर घर में डेंगू का डंक अपना कहर बरपा रहा है उसके बावजूद सरकारी तंत्र मरीजो का आंकड़ा छुपा अपनी नाकामी छुपाने में लगा है मुख्यमंत्री हर दस दिन बाद हरिद्वार आकर शिलान्यास कार्यो वहावहीँ लूटकर  अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाते है लेकिन यहाँ की जनता जो अस्पतालों की कमी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से पीड़ित है उस पर कोई ध्यान नही देते सरकारी तंत्र के फेल होने स्वास्थ्य विभाग की कमी से इस वर्ष डेंगू ने जो कहर बरपाया उसके लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदारी लेते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तिफा देना चाहिए, प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, शहर अध्यक्ष तेज प्रकाश साहू,जिला सचिव प्रीत कमल शर्मा, तरुण व्यास, दीपक पांडेय, राहुल चौहान, पंकज माटा, पंकज ममगाई,शुभम नोटियाल, योगेश अरोड़ा, एस एन तिवारी,मनोज कुमार, रमन सिंह , राजेश सुखीजा उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours