हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज मानवाधिकार सुरक्षा संगठन उत्तराखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष पीयूष जाटव के निवास पर एक अहम बैठक हुई, जिसमें काशीपुर में दिनदहाड़े मोबाइल शॉप पर चाकुओं से गोदकर पिंकी की हत्या कर दी गई थी, उस पर संगठन के पदाधिकारियों ने दुख व्यक्त कर हत्यारो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। संगठन के अध्यक्ष पीयूष जाटव ने कहा कि दिनदहाड़े एक युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी जाती है, ओर सरकार व पुलिस प्रशासन इस पर चुपी सादे हुए है एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नही कर पाई। अगर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो मानवाधिकार संगठन सड़को पर उतरकर आंदोलन करेगा। पीयूष जाटव ने कहा कि आय दिन बेटियों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है जो कि किसीं भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा, बैठक में पुष्पेंद्र शर्मा, विनय निगम, मनोज ठाकुर, सतीश सेन्थवाल, अमन कुमार, संजय कश्यप, अमित गुप्ता, धर्मेन्द्र जाटव, प्रमोद कुमार, गौरव चोपड़ा, अमित कश्यप व दीपक राज आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours