हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस की मुहिम ऑपरेशन मुक्ति के तहत भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की पहल करते हुए टीम 3 के सदस्यों द्वारा आज दिनांक 16 अक्टूबर 2019 को अभियान के प्रथम चरण के तहत चिन्हित किए गए बच्चों में से 14 बच्चों का पिरान कलियर क्षेत्र अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुकर्रमपुर में कक्षा 1 कक्षा 2 व कक्षा 3 में एडमिशन कराया आज दिनांक से यह बच्चे राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुकर्रमपुर में शिक्षा ग्रहण करेंगे साथ ही टीम के सदस्यों द्वारा वह बच्चे जो 5 साल से कम की उम्र के 4 बच्चों को मुकर्रमपुर क्षेत्र अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र में दाखिल करवाया,
आपको बताते दे कि जनपद हरिद्वार मे इस समय दूसरे चरण मे भिक्षा नही शिक्षा दो के तहत के अभियान चलाया जा रहा है, इससे पूर्व सबसे पहले यह अभियान उत्तराखंड की राजधानी देहरादून मे शुरू किया गया था,डी०जी० कानून व अपराध व्यवस्था आई० पी०एस०श्री अशोक कुमार के दिशा निर्देशों पर यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मकसद बच्चो को शिक्षा से जोडना है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours