हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्याओं के विवाह और बच्चों की शिक्षा देने के साथ साथ सर्व सेवा संगठन समिति डेंगू के भीषण प्रकोप से लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान करने के लिए आगे आ रहे हैं। दो दिन पहले जहां समिति के सदस्य अमित जैन ने जॉलीग्रांट पहुंचकर एक मरीज के लिए रक्तदान किया वहीं आज एक बच्चा जो डेंगू पीड़ित था उसके लिए देवेंद्र चौहान, उमेश गुप्ता, अमन सुंदरियाल, राजेश ठाकुर और अंशुल सतीजा ने रक्तदान किया। 
समिति की ओर से प्रबन्धक इशांत उपाध्याय और शोभित गुप्ता ने बताया कि इस साल यदि आंकड़े खंगाले जाएं तो शायद डेंगू ने इस बार हरिद्वार में इतिहाद रचा होगा, पिछले 2 महीने से लगातार कईं लोग रक्तप्लेटलेट्स की आवश्यकता से  जूझकर परेशान हो रहे हैं, जिनकी मदद विभिन्न रक्तदाताओं, ब्लड बैंक्स आदि से कराने का हर सम्भव प्रयास समिति द्वारा किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours