हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत गांव हजारा ग्रंट में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरत बाबा अब्बास अली शाह, दरगाह बाबा महबूब अली शाह का 98 वां मुबारक उर्स बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है अपनी मन्नतो को लेकर श्रद्धालु बाबा की दरगाह पर पहुंचे और अकीदत के फूल पेश कर देश में अमन चैन की दुआ की, पीर बाबा के उर्स में कव्वालो ने भी अपनी मधुर आवाज और अपने फन के अंदाज में कव्वालियों को पेश कर श्रद्धालुओ का मनमोहन लिया। और श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। उर्स में लंगर का भी विशेष इंतजाम किया गया, जिसे आने वाले श्रद्धालुओं में वितरित किया गया,
देखें वीडियो
बड़ी संख्या में पीर बाबा के उर्स में दूरदराज से आकर लोग ने खेल खिलौनेे, झूूले, हलवा पराठा आदि की दुकानें भी सजाई। जिन का लुफ्त बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी भरपूर उठाया और जमकर खरीदारी की। वहीं दरगाह गद्दी नशीन मियां जफरुल अहमद और हाजी राव एजाज अहमद ने बताया कि गांव हजारा ग्रंट में 98 सालों से यह मेला लगता चला आ रहा है लोग दरगाह पर अपनी मुरादों की चादर पेश करते हैं और अपने देश के लिए अमनो अमान की दुआएं मांगते हैं उन्होंने बताया कि बाबा की दरगाह पर आने वाले सभी लोगों की दुआएं कबूल होती है उन्होंनेे बताया कि बाबा की दरगाह से कोई भी श्रद्धालु खाली नहीं जाता है पीर बाबा सभी की दुआएं कबूल करते हैं और पीर बाबा की दरगाह पर सभी जाति धर्म के बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद अलीशेर, उपाध्यक्ष मोहम्मद इकरार, कोषाध्यक्ष जमील अहमद, मोहम्मद सत्तार, मंगता हुसैन, भूरा ठेकेदार, शौकीन, मीर हसन ठेकेदार, मुराद अली, मोहम्मद राव आसिफ, मोहम्मद नवाब, मोहम्मद शहजाद मिस्त्री, इरफान खान, मोहम्मद अबरार, राव अशरफ, प्रधान साजिद, प्रधान उस्मान अहमद, मोहम्मद कमरून मियां, मोहम्मद मंसूर, मोहम्मद अमजद आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours