हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। पिछले दिनो उत्तराखंड पुलिस के कुछ पुलिस कर्मचारियों की काठ गोदाम मे दुर्घटना हो गई थी, जिसमे कुछ पुलिस कर्मचारियों की मृत्यु हो गई थी, इस घटना ने उत्तराखंड पुलिस ही नही बल्कि पूरे देश के पुलिस और आम समाज को झकझोर कर रख दिया था, इसी दुर्घटना मे मरने वाले पुलिस कर्मचारियों के परिजनो और परिवारों के भविष्य को देखते हुए, हरिद्वार सी०पी०यू० मे तैनात समस्त कर्मचारियों जिसमे 16 सी०पी०यू० उप निरीक्षको एवं 23 पुलिसकर्मियों द्वारा एक छोटी सी धनराशि इकठ्ठा की गई, जिसमे सी०पी०यू० मे तैनात प्रत्येक उप निरीक्षक ने ₹-1000/= तथा प्रत्येक पुलिस कर्मचारियों ने ₹-750/= एकत्र किये, सी०पी०यू० हरिद्वार की ओर से कुल ₹- 33250/= एकत्र किये गये, जिनको दुर्घटना मे मरने वाले पुलिस कर्मचारियों के परिजनों और परिवारों को मदद के रूप मे भेजा जायेगा, सी०पी०यू० कर्मचारियों द्वारा एक मानवता की पहल की गई है, हरिद्वार सी०पी०यू० के कर्मचारियों की जितनी प्रशंसा की जाये उतनी ही कम है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours