हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहाँ इस समय सभी लोग त्योहारों की गहमागहमी में व्यस्त है, वहीं हरिद्वार के ब्लड वालंटियर्स लोगों की ब्लड की जरुरतों को पूरा करने में दिन रात जुटे हुए हैं, मनीष लखानी इसी मानव सेवा मे खुद ब्लड देने के साथ-साथ युवाओं का भी मार्ग दर्शन कर ब्लड देने को प्रेरित करने मे लगे हुए है, जहाँ कही किसी को भी ब्लड की जरूरत होती है, चाहे वो आम हो या खास, अमीर हो या गरीब, छोटा हो या बडा, बुढा हो या जवान, बच्चा हो या बच्ची, औरत हो या मर्द, हिन्दु हो या मुस्लिम, सिख हो या इसाई किसी धर्म का हो या किसी जाति का सभी के लिए ब्लड की जरूरत पडने पर ब्लड स्वयं दे रहे है, या ब्लड वालंटियर युवाओं से दिलवाकर लोगो के जीवन को बचाकर नई जिन्दगी देने का और मानवता को बचाने का कार्य भी मनीष लखानी कर रहे है, इसकी एक  मिशाल तब देखने को मिली जब बीती रात भी मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के लिए रात को 2 बजे वालंटियर मनीष मदर टेरेसा ब्लड बैंक पहुचे, और एस०डी०पी० की माध्यम से प्लेटलेट्स डोनेट की, ऐसे मानवता वादी आदमी के कार्य की जितनी तारीफ की जाये उतनी ही कम है, वैसे भी मनीष लखानी एक नेक दिल इंसान है, जब भी किस से मिलते मुस्कुरा कर बात करते है, अपनी नेक दिली और हंस मुख चेहरे की वजह से समाज मे एक अलग पहचान रखते है, साथ ही साथ समाज हित के कार्यो के लिए हमेशा तत्पर होकर खडे रहते है, ओर वह राष्ट्रीय हिंदी सा० समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS पोर्टल मनीष लखानी जैसे समाज सेवी ब्लड वालंटियर को सलाम करता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours