हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज इनर व्हील क्लब हरिद्वार ने प्लास्टिक मुक्त हरिद्वार के सपने को ध्यान में रखते हुए 25000 पेपर बग्स जो क्लब के मेंबर्स ने अपने आप बनाये थे, वह आज सब्जी वालो फल वालो, मूंगफली वालो, मूर्ति बनाने वाले को बांटे, उन्हे उक्त संस्था द्वारा बांटे गये तथा प्लास्टिक को जड़ से खत्म करके प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संदेश दिया, इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष विनीता गोनियाल ने कहा है, कि जब तक हम जरूरी सामान के प्लास्टिक को बंद नही करेगे तब तक प्लास्टिक मुक्त सपना साकार नही हो सकता है,
समाज को हर हाल मे प्लास्टिक के इस्तेमाल को बंद करना पडेगा, यदि प्लास्टिक का प्रयोग बंद नहीं करेंगे तब तक प्लास्टिक खत्म नहीं होगी, और अगर प्लास्टिक खत्म नही हुई तो देश व समाज की हालत दयनीय हो जायेगी, क्योंकि प्लास्टिक एक अभिशाप की तरह समाज के प्रत्येक आदमी से चिपक गई है, जो लगातार समाज को हानियाँ पहुँचा रही है, इसलिए सभी को मिलकर प्लास्टिक मुक्त भारत और समाज बनाने के लिए जागरूक हो तथा दूसरो को जागरूक करना पडेगा, तब ही हम प्लास्टिक मुक्त भारत बना सकते है, समाज के प्रत्येक समुदाय को प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का प्रयास करने की आवश्यकता है, इस मौके पर विनीता गोनियाल, गीता गीनियाल, डॉक्टर अन्नू लूथरा, डॉक्टर विनीता कुमार, मोनिका अरोरा, विभा गर्ग, प्रीति गुप्ता, इंदु मिश्रा, आभा कपूर, पायल मिटल,सीमा गुप्ता, नूपुर अरोरा आदि मौजूद रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours