हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार सैंथिल अबूदई कृष्ण राज एस आदेशानुसार जनपद हरिद्वार के अंदर समस्त प्रकार के नशे के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के आदेश दे रखे है, इसी क्रम मे आज दिनाँक 22/10/2019 को थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा अभियुक्त सुनील पुत्र राजपाल निवासी रसूलपुर टोंगिया थाना बुग्गावाला हरिद्वार को कच्ची शराब बनाते हुए मय भट्टी उपकरणों के गिरफ्तार किया गया, तथा अभियुक्त के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, अभियुक्त के खिलाफ सम्बंधित धाराओं मे अपराध पंजीकृत कर लिया गया है, आपको बताते चले कि जब से जनपद हरिद्वार मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की कुर्सी आईपीएस सैंथिल अबूदई कृष्णा राज एस ने संभाली है, तब से लेकर वर्तमान तक नशे के कारोबारियो व नशे के कारोबार की खैर नही है, लगातार नशे के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है, इसी कार्यवाही के तहत को गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त को न्यायालय मे पेश किया जायेगा। वहीं बुग्गावाला थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours